मेसी है तो मुमकिन है… वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना की धमाकेदार वापसी, मिस्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में – fifa world cup 2026 argentina vs egypt match highlights lionel messi star in world champion win tspoa


फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन जारी है. 7 जुलाई (मंगलवार) को अटलांटा के अटलांटा स्टेडियम में आयोजित राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया. इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना 12 जुलाई को कैनसस सिटी के कैनसस सिटी स्टेडियम में कोलंबिया/स्विट्जरलैंड से होगा.

इस मुकाबले में 78वें मिनट तक अर्जेंटीना 0-2 से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी की अगुवाई में मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन टीम ने जोरदार वापसी की. 13 मिनट के अंदर तीन गोल कर अर्जेंटीना ने मिस्र की टीम पूरी तरह पस्त कर दिया.

अर्जेंटीना की जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने एक गोल दागने के अलावा एक गोल में असिस्ट दिया. मेसी ने 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो को गोल करने में असिस्ट दिया. इसके बाद मेसी ने 83वें मिनट में गोंजालो मोंटिएल के पास पर बेहतरीन गोल दागा. वहीं इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में एनजो फर्नांडीज ने लौटारो मार्टिनेज के पास पर गोल दाग अर्जेंटीना को 3-2 की निर्णायक लीड दिला दी.

मेसी ने मिस की पेनल्टी
मुकाबले के पहले हाफ में अर्जेंटीना को कई मौके मिले, लेकिन गोल दागने में मिस्र की टीम कामयाब रही. यासर इब्राहिम ने 15वें मिनट में गोल कर मिस्र को 1-0 से आगे कर दिया. इस गोल में असिस्ट मरवान अत्तिया ने दिया था. इसके बाद लियोनेल मेसी 21वें मिनट में पेनल्टी मिस कर गए.

मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेर ने इस मौके पर शानदार बचाव किया. दूसरे हाफ में मोस्तफा जिको ने मिस्र की लीड 2-0 कर दी. 67वें मिनट में हैसम हसन के पास पर जिको ने ये गोल किया था. उसके बाद जो हुआ, उसे फैन्स काफी समय तक नहीं भूलेंगे.

लियोनेल मेसी  मौजूदा वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल कर चुके हैं. मेसी गोल्डन बूट की रेस में अब सबसे आगे हैं. देखा जाए तो मेसी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 21 गोल दाग चुके हैं. मेसी ने इस मामले में अपने रिकॉर्ड को और बेहतर किया है. मेसी ऐसे पहले प्लेयर हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार छह नॉकआउट मैचों में गोल दागे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *