छाए रहेंगे बादल, बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR का मौसम – delhi ncr rainfall weather imd monsoon saturday 25 july mausam ntc amkr


दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से हल्की बारिश देखने को मिली है. 11 जुलाई से 24 जुलाई के बीच दिल्ली में करीब 25 मिमी बारिश दर्ज की गई. जुलाई में अब तक सफदरजंग में 156.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस महीने का सामान्य औसत 195.8 मिमी है. यानी अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में ऊपरी वायुमंडलीय स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. वहीं, विंड शीयर जोन के प्रभाव से दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके चलते मॉनसूनी ट्रफ दक्षिण की ओर खिसक गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज 18 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने दी जानकारी, राजीव चौक पर इंटरचेंज की सुविधा

स्काईमेट के अनुसार, आने वाले दिनों में मॉनसूनी ट्रफ धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगी. इसके रविवार तक दिल्ली के अक्षांश के पास पहुंचने की संभावना है और इसके बाद करीब 4 से 5 दिनों तक इसके दिल्ली के उत्तर में बने रहने का अनुमान है. 26 से 28 जुलाई के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

जानें शनिवार का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35°C से 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने का अनुमान है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, जबकि कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी कम रह सकता है. वहीं, दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *