Maha TET Paper Leak: मास्टरमाइंड बिजेंद्र के पकड़ते ही खुला राज, क्या सरकारी अफसरों की मिलीभगत से लीक हुआ पर्चा? – maharashtra tet paper leak govt official involvement mastermind arrest edmm


महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maha TET) पेपर लीक मामले में एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. भिवंडी में ठाणे शहर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की जा रही जांच में अब सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत का अंदेशा जताया जा रहा है.  सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे पेपर लीक रैकेट के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के रडार पर कुछ सरकारी अधिकारी भी आ गए हैं. 

ठाणे शहर पुलिस कमिश्नरेट के उच्च पदस्थ सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस साजिश में सरकारी अधिकारियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है और उनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता.  

दलालों और खरीदारों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवंडी पुलिस की कई टीमें उन संभावित खरीदारों (Prospective Buyers) और दलालों की तलाश में जुटी हुई हैं, जिन्हें TET परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचे गए थे या जो आगे इन्हें बांटने और बेचने के खेल में शामिल थे.  

क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली TET परीक्षा की शुचिता पर इस खुलासे के बाद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि पेपर कहां से और किस स्तर पर लीक किया गया था. मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता से पूछताछ के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.  

आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल पेपर लीक मामले में कुछ बड़े प्रशासनिक चेहरों और अधिकारियों की गिरफ्तारी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है.  

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *