LJP-RV में संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी, आज हो सकती है नई टीम की घोषणा, UP-पंजाब चुनाव पर नजर – chirag paswan lok janshakti party ramvilas up punjab elections 2027 ntc amkr


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठनात्मक बदलाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा 25 अगस्त को हो सकती है. नई टीम में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है.

सूत्रों के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संगठन में युवाओं और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कवायद कर सकते हैं.

पार्टी की नई टीम को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन राज्यों को भी विशेष महत्व मिलने के संकेत हैं.

पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और 2027 विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: मायावती के सियासी गढ़ में उतरेंगे आकाश आनंद, क्या 2027 में संवर पाएगी बसपा की ‘ज़मीन’?

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव के साथ-साथ राज्यों की संगठनात्मक इकाइयों में भी फेरबदल किया जा सकता है. पार्टी की कोशिश नए और युवा नेतृत्व को आगे लाने के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की है.

दरअसल, चिराग पासवान की पार्टी अब बिहार से बाहर अपने राजनीतिक विस्तार पर जोर दे रही है. उत्तर प्रदेश में पार्टी ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने की दिशा में काम करने के संकेत दिए हैं.

ऐसे में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने वाले नेताओं और उन्हें मिलने वाली जिम्मेदारियों को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. खासकर यूपी और पंजाब में संगठन विस्तार को लेकर पार्टी की नई टीम की भूमिका अहम हो सकती है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *