होर्मुज तनाव: लारक द्वीप पर US का हमला, ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी – us strikes iran larak island strait of hormuz tensions ntc apdy


होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ गया है. वॉशिंगटन के मुताबिक, समुद्री मार्ग में सी-माइन तैनात करने के खतरे के चलते अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. यह जुलाई के अंत के बाद ईरान के अंदर अमेरिका का पहला डायरेक्ट हमला है. उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े दो हफ्ते के अमेरिकी सैन्य अभियान को रोक दिया था. ताजा कार्रवाई के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है.

अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया आउटलेट एक्सियोस को बताया कि अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया. IRGC के जवानों को होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री खदानें ले जाने वाले रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था.

अधिकारी ने कहा, ‘आज इससे पहले अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेना को होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री खदानों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था.” अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना इलाके पर करीबी नजर रख रही है और स्ट्रेट के जरिए व्यापार के बिना किसी रोक की सुरक्षा के लिए तैयार है.’

ट्रंप की धमकी

यह तनाव उस समय बढ़ा है, जब अमेरिकी सेना ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट के मुख्य शिपिंग मार्ग से समुद्री खदानें हटाने का अभियान पूरा किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस अभियान के बाद तेहरान को कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि नई खदानें बिछाने में शामिल किसी भी जहाज या नाव को तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *