स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के फैंडम के क्या कहने. भले ही वो कितनी बार विवादों में फंसे, लेकिन उन्हें लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं होती. अब एक फैन का समय के लिए पागलपन देखकर लोगों की हंसी नहीं छूट रही है. समय ने इंस्टा स्टोरी पर एक फैन का वीडियो पोस्ट किया है. इस शख्स ने कॉमेडियन की फोटो को 10 मिनट तक kiss करने का डेयरिंग काम किया है.
फैन की हरकत देख चौंके समय रैना
फैन ने तकिए पर समय की फोटो चिपकाई है. इसे वो लगातार 10 मिनट कर kiss करता है. जमीन पर लेटकर वो समय की फोटो को kiss करता है. शख्स की ये क्रेजी हरकत इंटरनेट पर वायरल हो रही है. खुद समय भी वीडियो पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा- अबे यार.
कॉमेडियन फैन का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हैं. उन्होंने मस्ती में लिखा- एक FIR इसपे भी प्लीज. साथ में समय ने क्राइंग इमोजी बनाया. इस वीडियो को देखकर लोगों के फनी रिएक्शन आ रहे हैं. फैन की कईयों ने क्लास भी लगाई है. उनका कहना क्लिकबेट के लिए ये कैसे वीडियो बनाए जा रहे हैं. लोगों ने इसे चीप कंटेंट भी कहा है.
बात करें समय रैना की तो, वो इन दिनों शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में छाए हुए हैं. शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. बीते एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह. ओरी, शेरोन वर्मा और निशांत सूरी शो का हिस्सा बने थे. एक वक्त समय का ये शो यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी के बाद बंद हो गया था. शो और समय रैना के शो के कंटेंट पर खूब बवाल मचा था.
लेकिन आज आलम दूसरा है. समय का ‘समय’ पूरी तरह से बदल चुका है. बीते दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में साइबर-जागरूकता कार्यक्रम में समय रैना को सम्मानित किया था. इस दौरान कॉमेडियन ने मस्ती में मुंबई पुलिस को रोस्ट किया था. समय का बदला हुआ वक्त देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
—- समाप्त —-
