न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त फील्डिंग से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के मुकाबले में फिलिप्स ने एक हाथ से ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर खुद उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने गेंद लपक ली है.
गुयाना अमेजन वॉरियर्स और त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच 31 अगस्त (सोमवार) को खेले गए मुकाबले में यह शानदार पल देखने को मिला. नाइट राइडर्स की पारी के दौरान सुनील नरेन ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर खड़े ग्लेन फिलिप्स ने फुरती से एक हांथ से कैच पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, टीम इंडिया में वापसी पर लगा ब्रेक! CoE में ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी चोट
उन्होंने खुद को संभाला और सही समय पर दाहिना हाथ लगाते हुए गेंद को हवा में ही लपक लिया. यह कैच इतना शानदार था कि कैच पकड़ने के बाद फिलिप्स खुद मुस्कुराते हुए हैरान नजर आए.
Glenn Phillips! Stop That! 🤯🤯🤯
A crazy one-handed catch from Phillips! 🇹🇹 x 🇬🇾#CPL26 #TKRvGAW #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #OmegaXL pic.twitter.com/eFHMjjWf6U
— CPL T20 (@CPL) September 1, 2026
नरेन सिर्फ 2 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिलिप्स का यह कैच सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन फील्डिंग मोमेंट में से एक माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी में तिलक वर्मा ने ठोका शतक, टीम के लिए बने ‘संकटमोचक’, 8वीं बार किया ऐसा कमाल
इस मेच को गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 9 रनों से जीत लिया. शिमरन हेटमायर ने इस मेच में 43 गेंदों में नाबाद 111* रनों की धुआंधार पारी खेली. हेटमायर ने अपनी इस पारी में 9 छक्के और 8 चौके जड़ें. हेटमायर को उनकी इस शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मेच’ का खिताब मिला.
ग्लेन फिलिप्स पहले भी कई मौकों पर अपने शानदार कैचों से सुर्खियां बटोर चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि आखिर उन्हें मौजूदा क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्डरों में क्यों गिना जाता है.
—- समाप्त —-
