एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत की जिंदगी किसी से छिपी नहीं है. राखी ने आदिल खान दुर्रानी संग दूसरी शादी के वक्त इस्लाम धर्म अपना लिया था. राखी की शादी तो टूट गई, लेकिन वो अभी भी इस्लाम धर्म को फॉलो करती हैं. राखी बीते कुछ दिनों पहले मक्का उमराह करने गई थीं, जहां से उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए.
राखी का दिखा बदला अंदाज
अब एक नए वीडियो में राखी सावंत ब्लैक कलर के बुर्के और हिजाब में नजर आ रही हैं. बोल्ड और बिंदास राखी सावंत को बुर्के में ऊपर से नीचे तक ढके हुए कपड़ों में देखना फैंस के लिए भी काफी सरप्राइजिंग है. लेकिन राखी के कपड़ों से ज्यादा उनकी बातों और बदले अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में राखी अपनी मां को भी इस्लाम कुबूल करवाने की बात कहती दिखीं.
राखी कह रही हैं- मेरी मां अगर जिंदा होती, तो मां को कैसे भी इस्लाम कुबूल करवाकर मैं ले आती यहां. हाथ-पैर जोड़कर भी बोलती कि चल शिफा यही है. लेकिन मैंने मेरी मां के लिए, मेरे पप्पा और मेरे पूरे खानदान में जो लोग मर गए हैं, उनके लिए जनाजे और जन्नत की नमाज पढ़ी है. अब उन्हें पता चल रहा होगा कि कोई हमारे लिए दुआ कर रहा है तो हमें ठंडक मिल रही है. हमें जन्नत मिल रही है. उन्हें पता चलेगा कि उनकी राखी फातिमा उनके लिए जन्नत की नमाज काबा शरीफ में पढ़ रही है.
राखी एक दूसरे वीडियो में कहती दिखीं कि उमराह जाकर उन्हें काफी सुकून मिलता है. उन्होंने कहा कि मक्का से वापस आते समय वो काफी रोईं, क्योंकि उनका वहां से आने का बिल्कुल भी मन नहीं था. राखी ने कहा कि वो मक्का में बच्चे की तरह सोती हैं. उन्हें वहां की याद आती है.
राखी एक दूसरे वीडियो में लोगों को 5 वक्त की नमाज पढ़ने की हिदायत देती हुई नजर आईं. बोल्ड राखी का संस्कारी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
—- समाप्त —-
