Headlines

दिल्ली मेट्रो देखकर विदेशी शख्स रह गया हैरान, जापान-साउथ कोरिया से कर दी तुलना – foreign traveller shocked by delhi metro compares it with japan south korea rttw


कल्पना कीजिए कि कोई विदेशी पहली बार भारत आए और एयरपोर्ट से निकलते ही दिल्ली मेट्रो में सफर करे. उसे उम्मीद हो कि यहां बाकी जगहों की तरह भीड़, गंदगी और अव्यवस्था देखने को मिलेगी, लेकिन मेट्रो स्टेशन पहुंचते ही उसका अनुभव बिल्कुल अलग हो जाए. कुछ ऐसा ही हुआ एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर के साथ. भारत घूमने आए इस विदेशी यात्री ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया और यहां की साफ-सफाई और सुविधाएं देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसने इसकी तुलना जापान और साउथ कोरिया की मेट्रो से कर दी. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

एयरपोर्ट से शुरू हुआ दिल्ली मेट्रो का सफर
निकारागुआ के ट्रैवल क्रिएटर स्टेफ भारत पहुंचे थे. एयरपोर्ट से अपने होटल जाने के लिए उन्होंने दिल्ली मेट्रो लेने का फैसला किया. मेट्रो की तरफ जाते समय उन्होंने पहली बार ‘नमस्ते’ भी कहा और एयरपोर्ट के एक कर्मचारी से मेट्रो का रास्ता पूछा. इसके बाद जैसे ही वह मेट्रो स्टेशन पहुंचे, वहां का माहौल देखकर हैरान रह गए. उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई और आधुनिक डिजाइन को देखकर कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वह भारत में हैं.

‘ये जापान या साउथ कोरिया जैसा लग रहा है’
स्टेफ को सबसे ज्यादा हैरानी मेट्रो स्टेशन की सफाई देखकर हुई. उन्होंने कहा कि सब कुछ बहुत साफ है और यह उन्हें जापान और साउथ कोरिया की मेट्रो जैसा लग रहा है. उन्होंने मेट्रो के रंग और एयरपोर्ट के आसपास के डिजाइन को भी नोटिस किया. उनके मुताबिक, पूरा माहौल उन्हें जापान की याद दिला रहा था. यही नहीं, स्टेशन पर मौजूद सुविधाओं को देखकर उन्होंने इसे आधुनिक और बेहतरीन बताया. उन्हें यह देखकर भी हैरानी हुई कि इतनी सुविधाओं के बावजूद मेट्रो का किराया काफी कम है.

कम किराए ने भी चौंकाया
स्टेफ ने एयरपोर्ट से नई दिल्ली स्टेशन तक मेट्रो से सफर किया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सफर के लिए उन्हें करीब 67 सेंट यानी भारतीय रुपये में लगभग 56-57 रुपये के आसपास भुगतान करना पड़ा. कम किराए और साफ-सुथरे स्टेशन को देखकर वह काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने स्टेशन के टॉयलेट जैसी सुविधाओं का भी जिक्र किया. जब ट्रेन आई और वह मेट्रो के अंदर पहुंचे तो उन्होंने कोच की सीटिंग और एसी की सुविधा देखी. इसके बाद उन्होंने खुशी से कहा कि मेट्रो काफी अच्छी है. सफर के दौरान उनकी एक यात्री से बातचीत भी हुई. यात्री ने उनसे पूछा कि वह कहां से आए हैं. इस दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की मजेदार बातचीत हुई. स्टेफ ने यात्री से यह भी पूछा कि क्या भारत की हर मेट्रो ऐसी ही है. यात्री ने बताया कि उसने भी पहली बार इस मेट्रो को देखा है, इसलिए वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकता.

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दिया रिएक्शन
स्टेफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी इस पर खूब कमेंट किए. कई लोगों ने विदेशी यात्री के अनुभव की तारीफ की और कहा कि दिल्ली मेट्रो की सुविधाएं वाकई अच्छी हैं. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दिल्ली मेट्रो के सभी हिस्सों का अनुभव एक जैसा नहीं है. कुछ यूजर्स ने यह भी याद दिलाया कि एयरपोर्ट मेट्रो का किराया सामान्य मेट्रो लाइनों से अलग होता है.

विदेशी यात्री का यह वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अक्सर विदेशी पर्यटक भारत में आने के बाद यहां की अलग-अलग चीजों को अपने नजरिए से दिखाते हैं. इस बार स्टेफ ने दिल्ली की सड़कों के बजाय मेट्रो का अनुभव शेयर किया और इसकी तुलना जापान, साउथ कोरिया और ताइवान जैसे देशों की आधुनिक परिवहन व्यवस्था से कर दी.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *