Home Cleaning Mistakes: घर की सफाई में भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल, चमकाने के चक्कर में फर्नीचर और फर्श को कर देंगी बर्बाद! – things you should never use for home cleaning common home cleaning mistakes avoid these 7 harmful products tips tvist


Home Cleaning Mistakes: घर रोजाना सफाई करना ना केवल हर किसी की जरूरत है, बल्कि बहुत जरूरी भी है. चमकते फर्श, साफ फर्नीचर और दाग-धब्बों से मुक्त किचन देखकर मन भी खुश हो जाता है. घर साफ होता है बीमारियां भी दूर रहती हैं. ऐसे में लोग रोजाना घर की सफाई करते हैं, लेकिन सफाई करते समय अक्सर लोगों के हाथ में जो भी आता है, उसी का इस्तेमाल कर लेते हैं. ये सभी चीजें सफाई के लिए असरदार तो दिखती हैं, लेकिन जल्दबाजी में इनका इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

दरअसल, कुछ क्लीनिंग प्रोडक्ट्स सफाई करने के बजाय आपके फर्नीचर, फर्श और दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. क्लीनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जिनका गलत इस्तेमाल घर के फर्नीचर पर स्क्रैच छोड़ जाता है. इतना ही नहीं ये प्रोडक्ट्स फर्नीचर से लेकर फर्श तक की शेल्फ लाइफ को भी कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन 7 चीजों के बारे में जिन्हें सफाई के लिए इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

1. हर जगह डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स का इस्तेमाल न करें: आज कल लोग सफाई के लिए डिसइन्फेक्टेंट वाइप्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करने लगे हैं. ये बात सही है कि ये वाइप्स बैक्टीरिया और जर्म्स को खत्म करने में मदद करते हैं. लेकिन इन्हें हर तरह की सतह पर इस्तेमाल करना सही नहीं होता है. ये पेंटेड दीवारों, फर्नीचर और कुछ फैब्रिक पर दाग छोड़ सकती हैं. जहां आप खाना-पीना खाते हैं, वहां भी इनका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.

2. पेपर टॉवल हमेशा सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं: कई लोग सफाई के लिए पेपर टॉवल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये अक्सर सतह पर रेशे और धब्बे छोड़ देते हैं. खासकर कांच और शीशों की सफाई में इनसे स्ट्रीक्स पड़ सकती हैं. ऐसे में सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा ज्यादा बेहतर और असरदार माना जाता है.

3. एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल न करें: कुछ लोग घर की सफाई के लिए सीधे एसेंशियल ऑयल्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये तरीका सही नहीं है. ये तेल गंदगी या चिकनाई हटाने में ज्यादा असरदार नहीं होते हैं. कई बार तो इनका इस्तेमाल करने से सतह पर चिपचिपी भी हो जाती है.

4. ब्लीच से हर चीज साफ करने की गलती न करें: ब्लीच एक स्ट्रॉन्ग डिसइन्फेक्टेंट है, लेकिन ये हर तरह की सफाई के लिए नहीं है.  ये लकड़ी, धातु या किसी कलरफुल सरफेस को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही ये गंदगी हटाने से ज्यादा कीटाणु मारने का काम करता है.

5. ग्लास क्लीनर को सिर्फ कांच साफ करने के लिए करें इस्तेमाल: कई लोग ग्लास क्लीनर को मल्टीपर्पज क्लीनर की तरह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये नुकसानदायक हो सकता है. इसमें मौजूद अमोनिया कुछ सरफेस को नुकसान पहुंचा सकता है. ये कांच और शीशों के लिए तो ठीक है, लेकिन बाकी जगहों पर इसका इस्तेमाल सही नहीं माना जाता.

6. अमोनिया वाले क्लीनर्स को इस्तेमाल करते वक्त रखें सावधानी: अमोनिया ग्रीस हटाने में असरदार हो सकता है, लेकिन इसका तेज केमिकल कई नाजुक सतहों को खराब कर सकता है. इसके धुएं से सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है, इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए.

7. सिरका और नींबू हर जगह काम नहीं आते: लोग सिरका और नींबू को अक्सर सफाई के दौरान इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सही नहीं है. सिरका और नींबू नेचुरल क्लीनर माने जाते हैं, लेकिन इन्हें मार्बल, ग्रेनाइट और बाकी तरह के पत्थरों वाली सतहों पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इनमें मौजूद एसिड सतह की चमक खराब कर सकता है और धीरे-धीरे उसे नुकसान पहुंचा सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *