How to Make Bhakarwadi: नमकीन-बिस्कुट नहीं, नाश्ते में चाय के साथ खाएं महाराष्ट्र की फेमस भाकरवड़ी, जानें आसान रेसिपी – how to make crispy bhakarwadi recipe try this authentic maharashtrian tea time snack at home tvisx


How to Make Bhakarwadi: चाय के साथ कुछ ऐसा खाने का मन हो जो स्वाद में मसालेदार, टेक्सचर में एकदम क्रिस्पी और खाने में बेहद टेस्टी हो, तो भाकरवड़ी से बेहतर भला क्या हो सकता है. नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह क्या बला है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात का यह पारंपरिक स्नैक है. इनके अलावा आज यह डिश पूरे देश में खूब पसंद की जाती है. शाम की चाय के साथ सर्व की जाने वाली भाकरवड़ी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है अक्सर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं, लेकिन घर पर बनी ताजी भाकरवड़ी का स्वाद ही अलग होता है.

अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ सामान्य सामग्री से आप आसानी से स्वादिष्ट और लंबे समय तक कुरकुरी रहने वाली भाकरवड़ी तैयार कर सकते हैं. गोल-गोल रोल की गई भाकरवड़ी बाहर से कुरकुरी होती है, जबकि इसके अंदर नारियल, तिल, खसखस और कई तरह के मसालों की स्टफिंग भरी होती है.  तो चलिए जानते हैं घर पर क्रिस्पी और मसालेदार भाकरवड़ी बनाने की आसान रेसिपी.

भाकरवड़ी बनाने के लिए सामग्री

आटे के लिए:

  • 1 कप मैदा
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी जरूरत के अनुसार

स्टफिंग के लिए:

  • ½ कप सूखा नारियल
  • 2 बड़े चम्मच तिल
  • 2 बड़े चम्मच खसखस
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया के बीज
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • नमक स्वादानुसार

भाकरवड़ी बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, बेसन, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 15 से 20 मिनट के लिए रख दें.
  2. अब एक पैन में सूखा नारियल, तिल, खसखस, धनिया के बीज, जीरा, सौंफ और सूखी लाल मिर्च को हल्का रोस्ट कर लें. ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें. 
  3. इस मिक्सर को जार से निकाल लें और इसमें अमचूर, हल्दी, गरम मसाला, चीनी और नमक मिलाएं.
  4. अब आटे की लोई बनाकर इसे पतला और लंबा बेल लें. पूरी सतह पर तैयार मसाला फैलाएं और हल्के हाथों से दबा दें.
  5. अब इसे कसकर रोल करते हुए बेलन की शेप दें. किनारे पर थोड़ा पानी लगाकर रोल को अच्छी तरह सील कर दें. अब इस रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और हर टुकड़े को हल्का दबा दें.
  6. इस दौरान कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तब भाकरवड़ी को मिडियम-स्लो आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. 
  7. तली हुई भाकरवड़ी को पेपर टॉवल पर निकाल लें. ठंडी होने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.

कुरकुरी भाकरवड़ी बनाने का सीक्रेट

भाकरवड़ी को हमेशा मिडियम और स्लो आंच पर फ्राई करें. तेज आंच पर तलने से यह बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएगी, लेकिन अंदर से कुरकुरी नहीं बनेगी. साथ ही आटा बहुत नरम न गूंथें, तभी भाकरवड़ी का टेक्सचर एकदम परफेक्ट आएगा. 

चाय के साथ करें सर्व

सुबह हो या शाम गरमा-गरम चाय और कॉफी के साथ सर्व की गई यह मसालेदार और क्रिस्पी भाकरवड़ी बहुत टेस्टी लगती है. आप चाहे तो इसे ऑफिस में भी शाम की छोटी भूख के लिए बैग में रखकर ले जा सकते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *