लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव आया है. कांग्रेस के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने एक दिन पहले सदन में स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पेश किया था. इस पर डिबेट के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. एक दिन पहले ही कांग्रेस की ओर से तरुण गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की थी.
बीजेपी की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले वक्ता थे. आज इस चर्चा का दूसरा दिन है. गृह मंत्री अमित शाह आज इस प्रस्ताव पर बोल सकते हैं. वहीं, राज्यसभा में आज मंत्रालयों की अनुदान मांगों और कामकाज पर चर्चा होनी है.
