Sawan Trending Baby Names: सावन में हुआ है नन्हे मेहमान का जन्म? बेटे-बेटी के लिए चुनें शिव-पार्वती से जुड़े 10 प्यारे नाम – sawan trending baby names 2026 lord shiva inspired baby boy girl names shravan month auspicious meaningful names tvist


Sawan Trending Baby Names: सावन का महीना आते ही चारों ओर ‘बम बम भोले’ के जयकारे सुनाई देने लगते हैं. दरअसल, सावन सिर्फ बारिश और हरियाली ही नहीं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति का भी सबसे पवित्र समय माना जाता है. जहां कुछ शिवभक्त कांवड़ लाते हैं, वहीं ज्यादातर शिवाल्यों में जाकर महादेव पर जल अर्पित करते हैं. ऐसे में ये महीना पूरी तरह से शिव को संर्पित माना जाता है.  

हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस महीने जन्म लेने वाले बच्चों पर महादेव और माता पार्वती की विशेष कृपा रहती है. ऐसे में अगर आपके घर भी सावन के दौरान बेटे या बेटी ने जन्म लिया है, तो आप उसका नाम भी इस पावन महीने की भावना से जोड़कर रख सकते हैं. अगर आप कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो सुनने में सुंदर हो, अर्थपूर्ण हो और आध्यात्मिक महत्व भी रखता हो, तो ये 10 नाम आपकी तलाश पूरी कर सकते हैं.

क्यों खास माना जाता है सावन में जन्म?
हिंदू धर्म में सावन को सबसे शुभ महीनों में गिना जाता है. इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस महीने जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में पॉजिटिव एनर्जी, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक आशीर्वाद बना रहता है. इसलिए कई माता-पिता अपने बच्चे का नाम भी इसी भावना से प्रेरित होकर रखते हैं.

बेटे के लिए 5 खूबसूरत नाम

1. शिवांश: अगर आप भगवान शिव से जुड़ा नाम चाहते हैं, तो शिवांश बेहतरीन ऑप्शन है. इसका अर्थ भगवान शिव का अंश होता है. ये नाम दिव्यता, साहस और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

2. रुद्र: रुद्र भगवान शिव का एक शक्तिशाली स्वरूप है. इस नाम का मतलब बलशाली और दुखों को दूर करने वाला होता है. ये नाम ताकत, निडरता और सुरक्षा का संदेश देता है.

3. ईशान: ईशान भगवान शिव का ही एक नाम है. इसका मतलब दिव्य प्रकाश और सर्वोच्च शक्ति होता है. ये नाम नेतृत्व, पवित्रता और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

4. कायन: कायन का अर्थ लगातार आगे बढ़ने वाला या चमकता सितारा होता है. ये नाम विकास, नई शुरुआत और सावन की हरियाली से जुड़ा माना जाता है.

5. सोमेश: सोमेश भी आपके बेटे के लिए अच्छा नाम हो सकता है. इसका मतलब चंद्रमा के स्वामी होता है, जो भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम है. ये नाम शांति, संतुलन और मानसिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है.

बेटी के लिए 5 प्यारे और शुभ नाम

1. गौरी: गौरी माता पार्वती के प्रिय नामों में से एक है. इसका मतलब उज्ज्वल, पवित्र और सुंदर होता है. ये नाम प्रेम, ममता और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है.

2. शिवान्या: शिवान्या का संबंध माता पार्वती की शक्ति से माना जाता है. ये नाम दिव्य शक्ति, सुरक्षा और गरिमा का प्रतीक होता है.

3. वृष्टि: अगर आप प्रकृति से जुड़ा नाम चाहते हैं, तो वृष्टि आपकी बेटी के लिए अच्छा नाम हो सकता है. इसका मलतब बारिश होता है. ये नाम ताजगी, खुशहाली और नई उम्मीद का संदेश देता है.

4. ईशानी: ईशानी माता पार्वती का एक नाम है. इसका मतलब सर्वोच्च शक्ति और करुणा होता है. ये नाम आत्मविश्वास, दया और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है.

5. श्रावणी: श्रावणी का मतलब श्रावण (सावन) महीने में जन्म लेने वाली होता है. ये नाम इस पवित्र महीने से जीवनभर के जुड़ाव और शुभता का प्रतीक माना जाता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *