अब वॉशिंग मशीन खुद तय करेगी कपड़े कैसे धोने हैं, Haier F17 में मिले ये स्मार्ट फीचर – haier f17 washing machine price features ai wash dryer ttecm


Haier ने भारत में अपनी नई F17 वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च की है. इस मशीन की सबसे अलग चीज इसका 15, 20 और 25 डिग्री तक घूमने वाला टच स्क्रीन है. यानी मशीन का स्क्रीन आपकी ऊंचाई और देखने की जगह के हिसाब से ऊपर की तरफ झुकाया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि इससे मशीन चलाने के लिए बार-बार नीचे झुकने की जरूरत कम होगी.

लेकिन 75,990 रुपये की इस वॉशिंग मशीन में सिर्फ स्क्रीन ही खास नहीं है. इसमें AI वॉश, स्मार्ट डोजिंग, स्टीम वॉश और वॉश के साथ ड्रायर भी दिया गया है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये फीचर्स सच में रोज के काम को आसान बनाते हैं या फिर ये सिर्फ महंगी मशीन को स्मार्ट दिखाने का तरीका हैं?

AI खुद तय करेगा कपड़े कैसे धोने हैं

F17 का सबसे बड़ा दावा AI वॉश को लेकर है. कंपनी के मुताबिक मशीन कपड़ों के लोड, कपड़े के प्रकार और दाग जैसी चीजों के आधार पर सही वॉश प्रोग्राम सुझाती है. यानी हर बार कॉटन, मिक्स्ड, डेलिकेट या किसी दूसरे मोड को खुद चुनने की जरूरत कम हो सकती है.

कंपनी ने मिल्क, कॉफी, मड और स्वेट जैसे आम दागों का भी जिक्र किया है. इन दागों के हिसाब से मशीन अलग वॉश साइकिल चुन सकती है. यहां AI का इस्तेमाल किसी ChatGPT जैसे सिस्टम की तरह नहीं है. इसका काम मशीन के सेंसर्स से मिलने वाली जानकारी के आधार पर वॉश को अपने आप एडजस्ट करना है. हायर खुद भी अपनी AI वॉशिंग मशीन को लोड वेट, फैबरिक टाइप और स्टेन के हिसाब से वॉश एडजस्ट करने वाली मशीन के तौर पर समझाता है.

डिटरजेंट भी मशीन खुद नापेगी

F17 में स्मार्ट डोजिंग दिया गया है. इसका मतलब है कि हर वॉश में कितना डिटरजेंट चाहिए, मशीन उसे लोड के हिसाब से तय करके डाल सकती है. इसका फायदा उन लोगों को हो सकता है जो कभी ज्यादा तो कभी कम डिटरजेंट डाल देते हैं. कंपनी का कहना है कि इससे डिटरजेंट की बर्बादी कम करने में मदद मिल सकती है.

इसके साथ Essence Wash भी दिया गया है. इसमें डिटरजेंट को पहले पानी के साथ मिलाकर एक घोल बनाया जाता है और फिर उसे कपड़ों पर डाला जाता है. इसके बाद फ्रेश वॉटर और रिंज की प्रक्रिया होती है, जिससे डिटरजेंट का बचा हुआ झाग निकालने में मदद मिलती है.

एक मशीन में वॉशिंग और ड्राइंग

F17 सिर्फ वॉशिंग मशीन नहीं है. यह वॉशर-ड्रायर है, यानी कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने का काम भी इसी मशीन में किया जा सकता है. यह सुविधा खासकर उन घरों में काम आ सकती है जहां बारिश या नमी के मौसम में कपड़े जल्दी नहीं सूखते. कंपनी के मुताबिक इसमें कपड़े के प्रकार और लोड के हिसाब से ड्रािंग सेटिंग चुनी जा सकती है. इससे अलग ड्रायर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

हालांकि Washer-Dryer का मतलब यह नहीं है कि हर तरह के कपड़े हर बार पूरी तरह उसी तरह सूख जाएंगे जैसे धूप में सूखते हैं. Drying में कपड़े का प्रकार और Load कितना है, इसका काफी असर पड़ता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *