ट्रंप ने बनवाया 57 करोड़ का हेलिपैड, व्हाइट हाउस लॉन में ग्रेनाइट से करवाई डिजाइन – trump white house granite helipad marine one south lawn ntc mnrd


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर व्हाइट हाउस में हुए खास बदलाव को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह है व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में तैयार किया गया नया चमचमाता हेलिपैड. करीब 5 से 6 मिलियन डॉलर यानी कमोबेश 57 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में साधारण हेलिपैड के बजाय मजबूत और चमकदार ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है. हेलिपैड के बीच में व्हाइट हाउस का नक्काशीदार निशान भी बनाया गया है.

हाल ही में सामने आए वीडियो फुटेज में इस गोल हेलिपैड का डिजाइन और उसके आसपास का साउथ लॉन साफ नजर आ रहा है. इस प्रोजेक्ट को मुख्य रूप से सिकोरस्की एयरक्राफ्ट ने फंड किया है. सिकोरस्की, लॉकहीड मार्टिन की सब्सिडियरी है और मरीन वन हेलिकॉप्टरों से जुड़ी कंपनी है.

नए मरीन वन के लिए क्यों जरूरी है हेलिपैड?

इस नए हेलिपैड को बनाने की एक बड़ी वजह नए मरीन वन हेलिकॉप्टरों को बताया जा रहा है. ये हेलिकॉप्टर पुराने हेलिकॉप्टरों की तुलना में ज्यादा बड़े और ताकतवर हैं. ऐसे में उनके उतरने और उड़ान भरने के दौरान साउथ लॉन की घास को नुकसान पहुंचने की समस्या हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग में ट्रंप ने फूंक डाले 38 अरब डॉलर, अब अमेरिका पर पड़ेगी महंगाई की मार

इसी समस्या से बचने के लिए ग्रेनाइट का मजबूत पैड तैयार किया गया है. अब मरीन वन को सीधे इस मजबूत सतह पर उतारा जा सकेगा और हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान लॉन की घास को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा.

यह हेलिपैड सिर्फ हेलिकॉप्टर उतारने की जगह नहीं है. इसकी सतह पर व्हाइट हाउस का खास नक्काशीदार डिजाइन बनाया गया है. ट्रंप पहले भी इस प्रोजेक्ट का जिक्र कर चुके हैं और ग्रेनाइट में बनाए गए निशान को खास बताया था.

विदेशी नेताओं के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल

नए हेलिपैड का इस्तेमाल सिर्फ राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के लिए नहीं होगा. व्हाइट हाउस में होने वाले बड़े कार्यक्रमों और विदेशी नेताओं की यात्राओं के दौरान भी इस मजबूत ग्रेनाइट पैड का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

साउथ लॉन में यह बदलाव व्हाइट हाउस परिसर में चल रहे बड़े बदलावों का हिस्सा है. ट्रंप खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर सार्वजनिक तौर पर जानकारी दे चुके हैं. अब ग्रेनाइट से बना यह नया हेलिपैड व्हाइट हाउस परिसर का स्थायी हिस्सा बन चुका है और आने वाले समय में राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के साथ-साथ बड़े आयोजनों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *