थिएटर में हॉरर फिल्में देखने का एक अलग ही मजा होता है. जो डरावना एक्सपीरिंयस बड़े पर्दे पर देखने मिलता है, वैसा छोटे स्क्रीन पर नहीं होता. हॉलीवुड इंडस्ट्री ने हमें कई सारी हॉरर फिल्में दी, जिसे काफी पसंद भी किया गया. अब एक सबसे पॉपुलर फ्रेंचायजी फिल्म की 9 साल बाद वापसी हो गई है, जिसके लिए कई लोग एक्साइटेड हैं.
‘द ममी’ हॉलीवुड की सबसे पुरानी हॉरर मूवी फ्रेंचायजी में से एक है, जिसकी शुरुआत 1932 में हुई थी. इस बीच इसे कई बार बनाया गया. साल 1999 में आई ‘द ममी’ सबसे पॉपुलर फिल्म में से एक है, जिसे आज भी याद रखा जाता है. इसका आखिरी पार्ट 2017 में आया था, जिसमें टॉम क्रूज थे. अब साल 2026 में आयरिश फिल्ममेकर ली क्रोनिन ‘द ममी’ का नया पार्ट ला रहे हैं.
9 साल बाद लौट रही ‘द ममी’ मूवी सीरीज
ली क्रोनिन की ‘द ममी’ की कहानी एक जर्नलिस्ट की खोई हुई बेटी की है, जो कई सालों पहले रेगिस्तान में खो जाती है. उसका कोई अता-पता नहीं मिल पाता. मगर एक दिन अचानक वो मिल जाती है. जर्नलिस्ट की बेटी एक ममी में बदल जाती है, जो बाद में जाकर अपने घरवालों की मुसीबतें बढ़ाने लगती है. इसमें काफी सारा खून-खराबा और थ्रिल शामिल होता है, जो देखने में काफी डरावना होगा.
‘द ममी’ में जर्नलिस्ट की बेटी का किरदार एक्ट्रेस नताली ग्रेस ने प्ले किया है. नताली इससे पहले भी कई टीवी शोज/फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. लेकिन ली क्रोनिन की ‘द ममी’ उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें वो मेन रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म 17 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है.
पहले भी ‘द ममी’ फिल्मों ने दिखाया कमाल
‘द ममी’ फिल्म फ्रेंचायजी काफी खास है. ये हमें मिस्र के उन रहस्यों के बारे में दिखाने का काम करती हैं, जिसके बारे में कई लोगों को मालूम नहीं होता. मिस्र की ममीज, एक ऐसा रहस्य है जिसकी खोज में अभी भी कई लोग लगे हुए हैं. साल 1999 में ‘द ममी’ भी उस रहस्य पर बनी थी, जिसमें खूब सारा एक्शन, थ्रिल और हॉरर मौजूद था.
इस फिल्म को आज भी इसलिए याद रखा जाता है क्योंकि मेकर्स ने ऑडियंस को असलियत में जैसे ममीज दिखते हैं या जैसा उनके बारे में सोचा जाता है, वैसी हूबहू फीलिंग देने की कोशिश की. इसमें ममी को दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स, प्रॉप्स और रियल एक्टर्स तीनों की मदद ली गई. डायरेक्टर स्टीफन सोमर्स ने कई सारे एक्टर्स को ममी मेकअप देकर अपनी फिल्म शूट की.
1999 में आई ‘द ममी’ फिल्म आज भी आइकॉनिक उसके एक्टर्स की वजह से है. ब्रेंडन फ्रेजर, रेचल वीज, जॉन हन्ना और अर्नोल्ड वोस्लू का काम काफी पसंद किया गया था. अब ली क्रोनिन की ‘द ममी’ भी आ गई है, जो पहले पार्ट्स से काफी अलग है. उसमें दिखाया गया हॉरर काफी खतरनाक है. इस फिल्म को अभी तक हॉलीवुड में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. देखना है कि इंडिया में ये कितनी सक्सेसफुल होगी.
—- समाप्त —-
