Headlines

मिनटों में घर पर डिलिवर होगा iPhone 18 Pro Max और मिलेगा डिस्काउंट भी, यहां मिल रही सर्विस – apple iphone 18 pro max blinkit delivered in 10 minute ttecr


Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने के लिए बहुत से लोगों ने रातभर ऐपल स्टोर के बाहर इंतजार किया है. अगर आप भी न्यू iPhoen 18 Pro या iPhone 18 Pro max खरीदना चाहते हैं तो घर बैठे कुछ मिनटों में हासिल कर सकते हैं. 

Blinkit के फाउंडर अलबिंदर ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है और बताया है कि iPhone 18 Pro max अब Blinkit पर अवेलेबल है. ब्लिंकिट एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जहां से ऑर्डर करने के बाद सामान बस कुछ ही मिनटों में घर पर डिलिवर हो जाता है. 

अलबिंदर ने अपने पोस्ट में बताया है कि ऐपल के साथ पार्टनरशिप की है और प्लेटफॉर्म पर न्यू iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Apple AirPods 5 उपलब्ध हैं. दिल्ली-NCR, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए उपलब्ध है. 

पोस्ट में बताया है कि ब्लिंकिट पर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. साथ ही नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिल जाएगा. 

iPhone 18 Pro की कीमत 

iPhone 18 Pro के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलती है और उसकी कीमत 1,64,999 रुपये है. 

512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है. 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के लिए लंबी लाइन, सोनू सूद बोले ‘बदलाव के लिए भी लगाओ कतार’

iPhone 18 Pro Max की कीमत 

iPhone 18 Pro Max के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलती है और उसकी कीमत 1,79,900 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: Apple स्टोर पहुंचे विक्की कौशल, खरीदा iPhone 18 Pro Max स्पेशल एडिशन, फैंस संग ली सेल्फी

512GB स्टोरेज के लिए 2,04,900 रुपये खर्च करने होंगे. 1TB की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *