Mangal Gochar Rashifal: अगस्त के पहले हफ्ते में बड़ा बदलाव! 4 राशियों की किस्मत पलटेंगे ग्रहों के सेनापति – transit of mars mangal gochar mithun rashi 2026 lucky rashifal tvisz


Mangal Gochar Mithun Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत बड़ा घटनाक्रम माना जाता है. अगस्त के महीने में ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं.

 2 अगस्त 2026 की रात को 10 बजकर 59 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे,  इस राशि में यह 18 सितंबर तक विराजमान रहेंगे. मंगल की यह बदली हुई स्थिति कुछ खास राशियों के जीवन में बंपर सफलता, आर्थिक मजबूती और करियर में तरक्की के नए रास्ते खोलने वाली है. आइए जानते हैं कि यह गोचर किन 4 भाग्यशाली राशियों के लिए बेहद शानदार साबित होने जा रहा है:

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन बेहद मंगलकारी और लाभकारी रहने वाला है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको कई बेहतरीन नए अवसर हाथ लगेंगे. विशेष तौर पर विद्यार्थियों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, परीक्षा में शानदार सफलता मिल सकती है.

2. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का मिथुन राशि में गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस अवधि में आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा रहेगा. कुछ जातकों को पढ़ाई या काम के सिलसिले में एजुकेशनल ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है. दोस्तों और करीबियों के पूरे सहयोग से आप हर बड़ी मुश्किल को आसानी से पार कर लेंगे.

3. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. परिवार के सदस्यों का भरपूर सपोर्ट मिलने से आपके कई अटके हुए काम पूरे होंगे. हालांकि, इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है , किसी भी तरह के वाद-विवाद या उलझनों से खुद को दूर रखना चाहिए.

4. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहने वाला है. आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी और मधुर बनी रहेगी. आप अंदर से गजब के आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिसका सकारात्मक असर आपके काम पर दिखेगा. प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए और बेहतरीन रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *