‘तृषा डिप्टी सीएम कब बनेंगी’, AIADMK नेता के बयान से भड़की विजय की पार्टी – trisha krishnan aiadmk udayakumar controversy vijay ntc apdy


तमिलनाडु में अभिनेता विजय की दोस्त और एक्ट्रेस तृषा को लेकर विवादित बयान का मामला फिर गरमा गया है. तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद अब AIADMK नेता और पूर्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने त्रिशा को लेकर टिप्पणी की है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विजय पर निशाना साधते हुए तृषा का भी जिक्र किया.

उदयकुमार ने कहा कि तमिलनाडु इंतजार कर रहा है कि विजय की ‘तृषा’ को राज्य का उपमुख्यमंत्री कब बनाया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि TVK सरकार विजय के करीबी लोगों को अहम पदों पर नियुक्त कर रही है. इनमें अभिनेता की फिल्मों से जुड़े प्रोड्यूसर और टेक्निकल क्रू के लोग भी शामिल हैं.

उदयकुमार ने कई नियुक्तियों का जिक्र करते हुए मंदिर ट्रस्टी, नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि, विजय के निजी सचिव, राज्य फिल्म प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख और सरकारी सलाहकारों जैसे पदों की बात कही.

उनकी टिप्पणी के बाद मदुरै में तृषा के फैंस ने विरोध किया. त्रिशा फैंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शहर के कई हिस्सों में विरोध वाले पोस्टर लगाए. पोस्टरों में कहा गया कि तृषा के फैंस इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन करेंगे. TVK के एक पदाधिकारी ने भी तृषा के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उदयकुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तूतीकोरिन जिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

उदयनिधि के खिलाफ हुई थी कार्रवाई

उदयकुमार की टिप्पणी पर विवाद ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही DMK प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन भी तृषा को लेकर कथित दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी के मामले में विवादों में आए थे. 3 अगस्त को तंजावुर में कावेरी जल की मांग को लेकर आयोजित विरोध कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी.

उदयनिधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की थी और बाद में थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया था. इसके बाद उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ‘सिंगल मीनिंग’ टिप्पणी की थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके बयान को ‘कट, कॉपी, पेस्ट’ के जरिए गलत तरीके से पेश किया गया.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *