कूलर पर ताला लगाने की ये निंजा टेक्निक वायरल, सामने आया गर्ल्स हॉस्टल का वीडियो! – girls hostel cooler lock viral video unique trick tstsd


कहा जाता है कि सच जो है कल्पना से भी परे होता है… यानी इंसान जिस चीज की कल्पना भी नहीं कर सकता. कभी- कभी सच्चाई उस सीमा से भी आगे निकल जाती है. आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो में कभी- कभी कुछ ऐसी ही घटनाएं देखने को मिल जाती है. जिसे अंजाम देना तो दूर, हम ऐसा करने की कल्पना तक नहीं कर सकते. 

कूलर में ताला लगाने का वीडियो ऐसी ही घटनाओं में एक है. शायद ही कोई कूलर में ताला लगाने की कल्पना करे. क्योंकि, इस उपकरण को लॉक करने का तरीका इसे बनाने वाली कंपनियां भी ईजाद नहीं कर सकी हैं. लेकिन, गर्ल्स हॉस्टल से आए एक वीडियो में कूलर में ताला लगाने की निंजा टेक्निक भी हकीकत बन चुकी है. चलिए जानते हैं- आखिर कूलर में कैसे कोई ताला लगा सकता है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @_sharyumote नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है – गर्ल्स हॉस्टल है भाई. वीडियो में दिखाया गया है कि एक कूलर के वायर और उसके प्लग को एक अलमीरा के हैंडल में लपेटकर ताला लगा दिया गया है. अलमीरा के हैंडल में प्लग को इस तरह से लपेटकर ताला लगाया गया है कि उसे बिना ताला खोले निकाला नहीं जा सकता. 

कूलर का इस्तेमाल कोई और न कर ले. इसके लिए कूलर को इस तरह से लॉक करने की नींजा टेक्निक शायद ही किसी ने ईजाद की हो. आज से पहले शायद ही किसी ने कूलर में इस तरह से ताला लगाने की सोची हो. कूलर को लॉक करने की इस निंजा टेक्निक को देखकर कोई भी हैरान रह जाए. शायद यह देखने के बाद आप मुश्किल से अपनी हंसी रोक पाए. 

यह भी पढ़ें: फलों से लिपटे मिले 500 के नोटों के कतरन! वायरल हो रहा ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल कूलर में ताला लगाने की इस निंजा टेक्निक पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है – इसे कहा जाता है बॉउंड्री सेट करना. दूसरे यूजर ने लिखा है – ऐसा तब होता है, जब उसने आपसे कूलर खरीदने में पैसा देने को कहा हो और आपने ये कहकर मना कर दिया हो कि मुझे जरूरत नहीं है और अब आप विक्टिम कार्ड खेल रहे हो. एक और यूजर ने लिखा है – बॉयज हॉस्टल होता तो कब का वायर कट गया होता. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *