FIFA वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील को मिला बिग बूस्ट, स्कॉटलैंड मैच के लिए फिट हुए नेमार जूनियर – fifa world cup 2026 neymar returns for brazil vs scotland ancelotti confirms tspoa


फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने पुष्टि की है कि स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर स्कॉटलैंड के खिलाफ 25 जून को होने वाले ग्रुप-सी के आखिरी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे.

34 वर्षीय नेमार दाईं पिंडली (काफ) की चोट के कारण अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. उन्हें 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय चोट लगी थी, जिसके चलते वह मोरक्को और हैती के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे.

हैती के खिलाफ जीत के बाद एंसेलोटी ने कहा, ‘नेमार रविवार को व्यक्तिगत ट्रेनिंग करेंगे और सोमवार को टीम के साथ अभ्यास में शामिल होंगे.वह स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.’

यह भी पढ़ें: विनीसियस जूनियर के तूफान में उड़ा हैती, वर्ल्ड कप में ब्राजील ने दर्ज की शानदार जीत

नेमार जूनियर की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब ब्राजील को एक और झटका लग सकता है. स्टार विंगर राफिन्हा हैती के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे.

एंसेलोटी ने बताया कि उनकी चोट की गंभीरता का अभी आकलन किया जा रहा है. ब्राजील ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हैती के खिलाफ दर्ज की, जिसमें मैथियस कुन्हा ने दो गोल किए, जबकि विनीसियस जूनियर ने एक गोल दागा.

इस जीत से ब्राजील की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं. माना जा रहा है कि यह नेमार का चौथा और संभवतः आखिरी विश्व कप हो सकता है. स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में उनकी वापसी ब्राजील के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गोल से पहले गर्मी का गोल! FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप में 93% मैचों पर मंडराया ‘हीट’ का खतरा

नेमार ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 128 मैचों में कुल 79 गोल किए हैं. उन्होंने 2014, 2018 और 2022 के वर्ल्ड कप संस्करणों में यह उपलब्धि हासिल की.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *