ईरान के बुशेहर में धमाके, नए हमलों से अमेरिका का इनकार, ट्रंप-नेतन्याहू ने फोन पर की बात – usa iran war military strikes iranian navy bushehr konarak donald trump ntc bktw


अमेरिका ने ईरान पर अब हमलों का नया दौर शुरू कर दिया है. होर्मुज में एक के बाद तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरानी अटैक के बाद पिछले तीन दिन से अमेरिका हर रोज ईरान के शहरों, शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर रहा है. अब ईरान के कोनारक में ईरानी नौसेना के एक ठिकाने पर हमले की खबर है.

ईरान की एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से इस हमले की जानकारी दी है. ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बा, बुशेहर और चोगादक में भी कई धमाके हुए हैं. मेहर के मुताबिक बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई. बुशेहर और चोगादक में कुल छह धमाके हुए हैं.

बुशेहर प्रांत के आसपास भी धमाकों की आवाज सुनी गई है. मेहर ने कोनारक शहर में भी तीन धमाकों की खबर दी है. हालांकि, ईरान की ही सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बंदर अब्बास में धमाके की खबरों का खंडन किया है. इरना ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि बुशेहर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल से हमले हुए हैं.

यह भी पढ़ें: आंखों देखी: 4 महीने की जंग, सैकड़ों मौतें, खामेनेई का आखिरी सफर… ईरान में क्या कुछ बदला?

इरना ने एक अधिकारी के हवाले से यह भी कहा है कि शहर में धमाकों की आवाज एयर डिफेंस की जवाबी कार्रवाई के कारण सुनी गई. वहीं, सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर कोई नया हमला नहीं किया है.

ट्रंप ने नेतन्याहू से की फोन पर बात

ईरान में अमेरिका की ताजा सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों में समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई. ट्रंप ने नेतन्याहू को गल्फ में अमेरिका के हालिया कदमों की जानकारी दी.

नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने टर्की के राष्ट्रपति के इजरायल के अस्तित्व को लेकर हालिया बयानों को गंभीर बताया और देश की सरहद के साथ सिक्योरिटी जोन को भी जरूरी बताया. गौरतलब है कि ईरान की ओर से होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान के साथ हुआ इस्लामाबाद एमओयू समाप्त हो गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान पर US अटैक जारी, मशहद का रेल लिंक टूटा, बंदर अब्बास में धमाका, अब तक 14 लोगों की मौत

ट्रंप ने ईरान पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, सीरिक समेत कई शहरों पर हमला बोल दिया था. अमेरिका के ताजा हमलों में 14 लोग मारे गए हैं. वहीं, 78 लोग घायल हुए हैं. मशहद का रेल लिंक टूट गया है. अली खामेनेई को उनकी मौत के 121 दिन बाद मशहद में ही दफनाया गया है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *