Amla Methi Oil For Hairfall: पतले होकर पूंछ जितने रह गए हैं बाल? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बालों का झड़ना होगा कम – amla methi hair oil recipe for hair fall growth and hair fall control premature greying baal jhadne tutne ke liye tel tvist


Amla Methi Oil For Hairfall: बालों का झड़ना और उम्र से पहले सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गया है. बिगड़ी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, खान-पान और बालों की सही देखभाल न होने का असर सीधे तौर पर बालों पर नजर आता है. आपने लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि उनके बाल पहले के मुकाबले बिल्कुल पूंछ जैसे रह गए हैं. खान-पान से लेकर खराब लाइफस्टाइल का असर अक्सर बालों पर साफ दिखाई देता है. ऐसे में बहुत से लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. अगर आप भी बालों को फिर से घना और स्मूद बनाने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो आंवला और मेथी आपके बहुत काम आ सकते हैं. 

आंवला और मेथी दोनों ही चीजें बालों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए कारगर साबित होते हैं. ये बालों के हेल्थ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उन आसान घरेलू नुस्खों में से एक हैं, जो असर दिखाते हैं. आप भी घर पर आंवला और मेथी से बना तेल ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद नारियल तेल, आंवला और मेथी से ये तेल आसानी से तैयार हो जाएगा.

आंवला और मेथी बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं?
आंवले को बालों की देखभाल के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों और स्कैल्प की सेहत को सपोर्ट करते हैं. वहीं मेथी दाने में मौजूद पोषक तत्व बालों को कंडीशन करने और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

लेकिन इसे इस्तेमाल करते हुए ये बात ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि किसी भी घरेलू तेल या नुस्खे से सफेद बालों को दोबारा काला करने या बालों का झड़ना पूरी तरह रोके नहीं जा सकते हैं. अगर बाल लगातार बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या छोटी सी उम्र में बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो इसके पीछे किसी पोषण की कमी या अन्य कारण भी हो सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं आंवला-मेथी तेल
इस तेल को बनाने के लिए आपको चाहिए

  • 10-12 ताजे आंवले
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना 
  • 1 कप नारियल तेल 

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. अब आंवले को अच्छी तरह धोकर उनके बीज निकाल दें और छोटे टुकड़ों में काट लें.

2. इसके बाद भीगी हुई मेथी और आंवले के टुकड़ों को मिक्सी में डालकर हल्का पीस लें. अगर आप चाहें तो दोनों चीजों को बिना पीसे भी तेल में डाल सकते हैं.

3. इसके बाद एक कड़ाही में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म करें. इसमें आंवला और मेथी का तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि मिश्रण कड़ाही में चिपके नहीं.

4. जब आंवले के टुकड़े हल्के भूरे होने लगें और तेल से आंवले की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे छानकर साफ और सूखे कंटेनर में भरकर रख सकते हैं.

बालों में तेल लगाने का सही तरीका
इस तेल को बाल धोने से पहले लगाया जा सकता है. इस्तेमाल से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें. अब इसे उंगलियों की मदद से सीधे स्कैल्प पर लगाएं और करीब 5-6 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. तेल को कुछ समय बालों में लगा रहने देने के बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें. आप इसे हफ्ते में करीब दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान
अगर पहली बार ये तेल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे पूरे स्कैल्प पर लगाने से पहले थोड़ा सा तेल स्किन के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें. अगर लगाने के बार जलन, खुजली या लालिमा जैसी समस्या होने पर इसका इस्तेमाल न करें. साथ ही, बालों के झड़ने या सफेद होने की समस्या लगातार बढ़ रही है, तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *